स्कूली बच्चों से ढुलवाया जा रहा है किताबों से भरा बोरा

मध्य विद्यालय प्रतापपुर में पढ़नेवाले बच्चों से शिक्षक काम करा रहे हैं. बच्चों से किताब का बोरा ढुलवाया जा रहा है. बच्चे शिक्षक की दबाव में आकर किताबों से भरा बोरा ढोने को मजबूर है.

प्रतापपुर. मध्य विद्यालय प्रतापपुर में पढ़नेवाले बच्चों से शिक्षक काम करा रहे हैं. बच्चों से किताब का बोरा ढुलवाया जा रहा है. बच्चे शिक्षक की दबाव में आकर किताबों से भरा बोरा ढोने को मजबूर है. बच्चे किताबों के बोरा को बीआरसी भवन से ढोकर मध्य विद्यालय ला रहे थे. विद्यालय में किताब व ड्रेस पहुंचाना विभाग की जिम्मेवारी है, लेकिन इस काम में बच्चों को लगाया जा रहा है. इसे लेकर बच्चों व उनके अभिभावकों में नाराजगी जतायी है. इस संबंध में शिक्षा विभाग के बीपीओ अजय कुमार दास ने बताया कि विभाग द्वारा किताब स्कूल तक पहुंचाया जायेगा. अगर बच्चे से किताब ढुलवाया जा रहा तो यह गैर कानूनी है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >