29 सीएच 13- कार्यक्रम में उपस्थित लोग. टंडवा. तेलियाडीह में गुरुवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उत्तम प्रसाद साहू व संचालन चंद्रदेव साहू ने किया. मुख्य अतिथि जिला संरक्षक बनवारी साहू व विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष जीवलाल साहू, बढ़न साहू, अर्जुन साहू, सूरज साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम देवी, देवंती देवी, कैलाश साव ने भाग लिया. इस दौरान अतिथयों ने समाज के उत्थान व संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया. वक्ताओं ने समाज में फैली बुराइयों, कुरीतियों को मिटाने की अपील करते हुए लोगों को संकल्प दिलाया. बनवारी साव ने कहा कि समाज की सुधारने मे महिलाओं को आगे आना होगा, तभी समाज में परिवर्तन संभव है. इस मौके पर महासभा का कमेटी का पुनर्गठन किया गया. जिसमें पर्यवेक्षक विद्यासागर आर्य, सह पर्यवेक्षक राजेंद्र साव की उपस्थिति में तीनों इकाई का चुनाव संपन्न कराया गया. जिसमे चुनाव के द्वारा सर्वाधिक मत के आधार पर तेलियाडीह पंचायत मुखिया महाबीर साव को अध्यक्ष घोषित किया गया. वहीं युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय साव व महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में बेबी देवी का निर्विरोध चयन किया गया. मौके पर सूरज साहू, दुलारचंद साहू, रोहन साहू, महेश साहू, अमित साहू, मनोज साहू, कुलदीप साव, सुगन साव, राजेश साव, नागेश्वर साव, चिंतामणि साव, सुबोध साहू, कामेश्वर साहू समेत सैंकड़ों समाज के महिला पुरुष उपस्थित थे.
अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज का सम्मेलन संपन्न, महावीर बने अध्यक्ष
तेलियाडीह में गुरुवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया.
