कुंदा. प्रखंड के पिंजनी से गारों गांव तक बन रही सड़क में अनियमितता बरते जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. कहा है कि संवेदक गुणवत्ता की अनदेखी कर सड़क का निर्माण करा रहे हैं, जिससे एक तरफ सड़क बन रही है, तो दूसरी तरफ उखड़ती जा रही है. बताया कि सड़क निर्माण कार्य तीन वर्षाें से बंद था. दो दिनों से सड़क की पिचिंग का कार्य शुरू किया गया. बारिश में भी पिचिंग कार्य किया जा रहा है. घटिया निर्माण कार्य को लेकर मंगलवार को पिंजनी, गारों, पनठीयागांव के कई लोग कार्य स्थल पर पहुंचे कर घटिया कार्य का विरोध किया. ग्रामीणों ने बताया कि अनियमितता का विरोध करने पर संवेदक द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से सड़क की गुणवत्ता की जांच कर संवेदक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
कौलेश्वरी मेला में पहुंच रहे हैं विदेशी पर्यटक, पहाड़ गुलजार
हंटरगंज. मां कौलेश्वरी मंदिर में रामनवमी के अवसर पर लगे नौ दिवसीय मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. विदेशी पर्यटक भी यहां पहुंच रहे हैं. नेपाल, भूटान, तिब्बत के अलावा झारखंड, बिहार, यूपी, हिमाचल प्रदेश व मध्य प्रदेश से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे कौलेश्वरी पहाड़ इन दिनों गुलजार है. जय माता दी के जयकारे से पूरा पहाड़ गूंज रहा है. श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना कर अपने व अपने परिवार के सुख-समृद्धि व शांति की कामना कर रहे हैं. विदेशी पर्यटक व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रबंधन समिति के लोग लगे हुए हैं. वहीं प्रखंड प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरा, चेजिंग रूम, शौचालय, पेयजल, बिजली व अन्य सुविधाएं बहाल की गयी हैं. सीओ रितिक कुमार, बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप, थाना प्रभारी प्रभात कुमार विधि व्यवस्था में लगे हुए हैं. वहीं प्रबंधन समिति के सदस्य कौशलेंद्र कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार केसरी, अशर्फी सिंह, पिंटू सिंह, सुरेश पासवान, जयहिंद पासवान के अलावा कई सदस्य श्रद्धालुओं की देखरेख में लगे हुए हैं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.