पिंजनी से गारों गांव तक सड़क निर्माण कार्य शुरू

खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन

: खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन : आठ दिसंबर 2022 को माओवादियों ने जेसीबी में आग लगा दी थी 09 सीएच 4- निर्माणाधीन सड़क. कुंदा. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पिंजनी से गारो गांव तक कालीकरण सड़क निर्माण कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है. यह सड़क ग्रामीण विकास कार्य प्रमंडल के तहत संवेदक उमाशंकर सिंह द्वारा कराया जा रहा है. आजादी के बाद पहली बार इस गांव में पक्की सड़क बनायी जा रही है. सड़क बनने से चतरा व पलामू जिला के दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी. 12 फरवरी 2026 को प्रभात खबर के अंक में अधूरी सड़क बनी सबके लिए मुसीबत, जान जोखिम में डाल चलते हैं ग्रामीण शीर्षक से संबंधित खबर प्रकाशित हुई थी. खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संवेदक को जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया था. अब सड़क का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है. गांव के चनेश्वर गंझू, कृष्णा यादव, प्रवीण कुमार, अनुज गंझू, मुंगेश्वर गंझू समेत कई ने खुशी जाहिर की है. मालूम हो कि आठ दिसंबर 2022 को माओवादियों ने लेवी को लेकर सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी में आग लगा दी थी, साथ ही मजदूरों के साथ मारपीट की थी. तब से सड़क निर्माण कार्य बंद था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >