चतरा में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर युवक की हुई मौत

Chatra News: चतरा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. रोड एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

चतरा से दीनबंधु की रिपोर्ट

Chatra News: झारखंड के चतरा जिले से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के मुरैनवा में तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. 

मृतक की पहचान 

हादसे में मरने वाले व्यक्ति की पहचान हो गई है. मृतक गोपाल यादव का 23 वर्षीय पुत्र विकास कुमार यादव था.  बताया जा रहा है कि वह एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया. 

घटना के बाद एनएच-22 पर जाम 

इस घटना के विरोध में एनएच 22 लगभग ढाई घंटे जाम रहा. रात 11:00 बजे से लेकर 1:30 तक जाम रहा. इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित रहा. 

प्रशासन की मौके पर कार्रवाई 

बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप, सीओ ऋतिक कुमार, थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह दलबल सहित घटना स्थल पर पहुंचे और जाम कर रहे लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवाया.

इसे भी पढ़ें: सरायकेला में करंट की चपेट में आकर हाथी की मौत, जांच में जुटा वन विभाग

इसे भी पढ़ें: खरसावां के सरदार हत्याकांड में खुलासा: पत्नी और साला ने दूसरों के साथ मिलकर की थी हत्या, चार गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें: कानून-व्यवस्था पर हेमंत सोरेन की बैठक, लापता बच्चों-महिलाओं के मामलों पर कार्रवाई के निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >