बिना अनुमति मिट्टी उठाव पर लगायी गयी रोक

चतरा बाइपास सड़क के संवेदक द्वारा बिना अनुमति के सरकारी जमीन से मिट्टी का उठाव किया जा रहा था.

चतरा. सदर प्रखंड के चंगेर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की जमीन से मिट्टी उठाव कार्य पर रोक लगा दी गयी है. चतरा बाइपास सड़क के संवेदक द्वारा बिना अनुमति के सरकारी जमीन से मिट्टी का उठाव किया जा रहा था. मिट्टी का उठाव कई दिनो से हो रहा था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना उपायुक्त कीर्तिश्री जी को दी. उपायुक्त ने इस पर रोक लगाने का निर्देश सीओ को दिया. सीओ अनिल कुमार ने मिट्टी कटाव व उठाव पर रोक लगाते हुए संवेदक को बिना अनुमति के मिट्टी का उठाव नहीं करने का निर्देश दिया. मालूम हो कि इन दिनों चतरा बाइपास सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण कार्य गया रमिया कंपनी द्वारा किया जा रहा है.

घर में शव पहुंचते ही मचा कोहराम

प्रतापपुर. हंटरगंज थाना क्षेत्र के गेंजना गांव में सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में पंकज भारती की हुई मौत के बाद मंगलवार को शव नौकाडीह गांव लाया गया. शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया. परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. कई लोग मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया. मालूम हो कि घटना में पंकज के साथ उसके साला बिहार के इमामगंज थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी रंजन भारती की भी मौत हुई थी. परिजनों ने बताया कि दोनों को एक ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. परिजनों ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. मृतक पंकज भारती की शादी नौ माह पूर्व ही हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >