सिमरिया व प्रतापपुर में मनायी गयी डॉ आंबेडकर जयंती
सिमरिया. प्रखंड के बानासाडी गांव में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि भाजपा नेता बिनोद बिहारी पासवान, मुखिया पार्वती देवी, सरयू राणा, करम साव व अध्यक्ष बुधन राम सहित कई लोगों ने बाबा साहब के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया. इसके बाद गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी. कार्यक्रम का संचालन मनोरंजन महाजन ने किया. इसके अलावा चोपे के तिबाब आंबेडकर चौक, बेलगड्डा, बगरा, जबड़ा, डाड़ी, लोबगा सहित कई गांव में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. मौके प्रदीप राम, प्रदीप राम, वरुण राम, खुशयाली राम, सुकन राम, गोपाल राम, सुमन कुमार रवि, रौशन कुमार, राजेश प्रताप मेहरा, सिकेन्द्र राम, अर्जुन कुमार, ओम कुमार, देवनाथ राम, जितेंद्र राम, राजू राम, अशोक राम समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रतापपुर. प्रखंड में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित गोलंबर में बाबा साहब की प्रतिमा पर भाजपा नेता सत्येंद्र पासवान, रामस्वरूप यादव, युगेश रविदास, निर्मल राम समेत अन्य ने पुष्प अर्पित कर नमन किया. उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया. इसके अलावा नेभी, सोनवर्षा समेत अन्य गांव में बाबा साहब की जयंती मनायी गयी. मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.