लावालौंग-कोलकोले पथ की मरम्मति कार्य जारी

लावालौंग-कोलकोले पथ का मरम्मत कार्य वन विभाग द्वारा मंगलवार से शुरू कराया गया है. जेसीबी लगा कर सड़क में बने गड्ढों को भरा जा रहा है.

लावालौंग. लावालौंग-कोलकोले पथ का मरम्मत कार्य वन विभाग द्वारा मंगलवार से शुरू कराया गया है. जेसीबी लगा कर सड़क में बने गड्ढों को भरा जा रहा है. सड़क की मरम्मति कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में हर्ष है. सड़क खराब होने के कारण लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही थी. बच्चों को स्कूल, मरीजो को अस्पताल आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. मुखिया राजेश साहू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने वन्य प्राणी अश्रायणी क्षेत्र के डीएफओ से सड़क मरम्मत कराने की मांग की थी. इसे लेकर वन विभाग द्वारा मरम्मत कार्य शुरू किया गया. अब लोगों को आवागमन करने में सुविधा होगी. मौके पर वनपाल अमित कुमार, ग्रामीण खीरू प्रजापति, पिंटू कुमार, उमेश प्रसाद, पप्पु कुमार समेत कई उपस्थित थे. ग्राम सभा में वंशावली का हुआ सत्यापन गिद्धौर. प्रखंड के द्वारी पंचायत भवन सभागार कक्ष में भू रैयतों का वंशावली सत्यापन को लेकर मुखिया जगदीश यादव की अध्यक्षता ग्राम सभा का आयोजन हुआ. जिसमे 60 आवेदन प्राप्त हुआ. 30 आवेदनों का वंशावली सत्यापन किया गया. शेष बचे आवेदनों को 20 अप्रैल को पुनः ग्राम सभा के माध्यम से सत्यापन किया जायेगा. मुखिया ने बताया कि द्वारी से रोल तक कालीकरण पथ निर्माण कार्य में चतरा भू-अर्जन कार्यालय से 115 भू रैयतों का मुआवजा की राशि के लिए वंशावली का सत्यापन के लिए नोटिस दिया गया था. जिसे लेकर वंशावली सत्यापन किया गया. सत्यापन कर अंचल कार्यालय को दिया जायेगा. वंशावली सत्यापन कार्य राजस्व उप निरीक्षक पप्पू यादव के द्वारा किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >