राजस्व संग्रहण कार्यों की नियमित समीक्षा करें: आयुक्त

राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षा बैठक

: राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षा बैठक चतरा. उत्तरी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षा बैठक हुई. जिसमें आयुक्त ने दक्षिणी व उत्तरी वन प्रमंडल, खनन, परिवहन, मत्स्य, नगर परिषद, अवर निबंधन, उत्पाद एवं मद निषेध विभाग, कृषि उत्पादन बाजार समिति, विद्युत प्रमंडल, नीलाम पत्र, कृषि, जिला सहकारिता सहित विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रहण कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 व 2025-26 में राजस्व संग्रहण के प्रगति प्रतिवेदन की विभागवार समीक्षा की गयी.आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों को राजस्व संग्रहण कार्यों की नियमित समीक्षा व मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. समन्वय स्थापित कर लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने को कहा. बैठक में विद्युत विभाग के पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की. आगामी बैठक में शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को आमंत्रित करने का निर्देश दिया. मौके पर उपायुक्त रवि आनंद, दक्षिणी डीएफटो मुकेश कुमार, उत्तरी डीएफओ राहुल मीणा के अलावा एसी अरविंद कुमार, डीएलओ वैभव सिंह समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >