: विभावि इंटर कॉलेज महिला फुटबॉल टूर्नामेंट चतरा. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे दो दिवसीय विभावि इंटर कॉलेज महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन मंगलवार को हुआ. फाइनल मैच रामगढ़ कॉलेज बनाम जेजे कॉलेज झुमरी तिलैया के बीच खेला गया, जिसमें रामगढ़ की टीम ने जीत दर्ज की और टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया. विजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. महिला कॉलेज चतरा के प्राचार्य डॉ डीएन राम के नेतृत्व में प्रतियोगिता आयोजित की गयी. टूर्नामेंट में विभावि के अंतर्गत आने वाले पांच कॉलेजों की महिला खिलाड़ी शामिल हुईं. जिसमें चतरा कॉलेज, महिला कॉलेज, संत कोलंबा कॉलेज हजारीबाग, रामगढ़ कॉलेज व जेजे कॉलेज झुमरी तिलैया शामिल है. इस मौके पर चतरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार झा, राजेश साह, डॉ एल्विन बाखला, प्रो चंद्रकांत कमल, प्रो शोभा कुजूर, राजदेव गुप्ता, डॉ प्रिया समेत अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
