लावालौंग. लावालौंग प्रखंड के हेड़ूम पंचायत के रामनगर चौक कल्याणपुर मोड़ स्थित फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को रामदेव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का आयोजन जन कल्याण समिति' व सुपर 11 क्लब हेड़ूम के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रेमरंजन पासवान, पूर्व विधायक गणेश गंझू, बीस सूत्री अध्यक्ष छट्ठू सिंह भोक्ता, उपप्रमुख महमूद खान समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व फुटबॉल को किक मारकर किया.
उद्घाटन के बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजन से युवाओं में खेल भावना व प्रतिभा का विकास होता है. विजेता को 51 हजार का नकद इनाम दिया जाएगा.
सभी मुकाबले फीफा के नियमानुसार किए जाएंगे संचालित
आयोजन समिति ने बताया कि पूरे टूर्नामेंट में 32 टीमें भाग ले रही हैं. सभी मुकाबले फीफा के नियमानुसार संचालित किए जाएंगे. प्रथम पुरस्कार 51 हजार , द्वितीय पुरस्कार 31 हजार , तृतीय पुरस्कार 15 हजार व चतुर्थ पुरस्कार 11 हजार के साथ ट्रॉफी दिया जाएगा.
मैदान में उमड़ी खेल प्रेमियों की भीड़
उद्घाटन मैच के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में स्थानीय दर्शक व खेल प्रेमी उपस्थित रहे.आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह भोक्ता , गोपाल यादव, सचिव लालू प्रसाद यादव व विजय गंझू, कोषाध्यक्ष प्रदीप तुरी व महेंद्र गंझू, संयोजक कन्हाय साहू व संतोष यादव सहित समिति के सभी सदस्यों व संरक्षकों की सक्रिय भूमिका रहे हैं.
