एएम सिद्दीक पब्लिक स्कूल में क्विज प्रतियोगिता, मौलाना आजाद हाउस ने जीता खिताब

चतरा के एएम सिद्दीक पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता हुई. मौलाना आजाद हाउस ने बाजी मारी, छात्रों ने ज्ञान और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया.

चतराः शहर के वादी-ए-इरफा स्थित एएम सिद्दीक पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस अल्लामा इकबाल हाउस, सर सैयद हाउस, मौलाना अली जौहर हाउस और मौलाना आजाद हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता, तार्किक सोच और विषयगत समझ का प्रदर्शन किया. कुल 11 चरणों में पूछे गये सवालों का प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया.

ये भी पढ़ें- शिक्षक की कमी से परेशान छात्राओं ने घेरा ब्लॉक, प्रदर्शन के दौरान कई हुईं बेहोश

मौलाना आजाद हाउस रहा प्रथम

प्रतियोगिता में मौलाना आजाद हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया. अल्लामा इकबाल हाउस दूसरे, सर सैयद हाउस तीसरे और मौलाना अली जौहर हाउस चौथे स्थान पर रहा. सभी हाउस को शील्ड और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया. विद्यालय के निदेशक प्रो. उमर फारूक ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ आत्मविश्वास, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं. विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से उनका सर्वांगीण विकास करना है.

शिक्षकों और विद्यार्थियों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन

प्रधानाचार्य मोहम्मद आरिफ हसन ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने का बेहतर माध्यम है. प्रतियोगिता का प्रभार और टाइमकीपर की जिम्मेदारी मोहम्मद मुजम्मिल ने निभायी, जबकि प्रश्न पूछने का कार्य काशीफ इब्न अब्दाल ने किया. निर्णायक की भूमिका रूपेश कुमार, एजाज अहमद और सीमा परवीन ने निभायी. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक-शिक्षिकाओं, हेड बॉय, हेड गर्ल और सभी ग्रुप कैप्टनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >