चतरा. नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय कुमार जायसवाल उर्फ गुड्डू भैया ने रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रो में जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों से वोट मांगा. इस दौरान उन्होंने महुआ चौक में घर-घर जाकर लोगो से चुनाव में जीताने की अपील की. उन्होंने कहा कि मौका मिला तो चतरा नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ, विकसित बनाया जायेगा. सभी बिजली के खंभे पर स्ट्रीट लाईट लगा कर शहर को रौशन किया जायेगा. होल्डिंग टैक्स को कम कर लोगो से आर्थिक बोझ हटाया जायेगा. शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाएं बहाल की जायेगी. सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा. मौके पर प्रमोद त्रिवेदी समेत कई शामिल थे.
शहर को स्वच्छ व विकास करने का किया वादा

शहर को स्वच्छ व विकास करने का किया वादा
Copied link
शहर को स्वच्छ व विकास करने का किया वादा