हंटरगंज में डॉ आंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा

कार्यक्रम में लोगों ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया.

हंटरगंज. प्रखंड में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. भीम आर्मी द्वारा गाजे बाजे के साथ पानी टंकी के समीप से शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा ब्लॉक मैदान पहुंच कर कार्यक्रम में तब्दील हो गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पिंटू दास ने की. संचालन रेणु दास ने किया. कार्यक्रम में लोगों ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया. मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष ममता कुमारी, राजद नेत्री रश्मि प्रकाश, राजद जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य सुरेश पासवान, निशि कुमारी, बेचन पासवान, मुखिया दिलीप दास, बसंती पन्ना, बृजकिशोर सिंह, सुनील दास शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में फेकू दास, मिथिलेश दास, राहुल दास, गौतम दास, जितेंद्र पासवान, जयहिंद पासवान, जगन्नाथ पासवान के अलावा कई लोगों ने भूमिका निभायी. रामनारायण डिग्री कॉलेज में भी भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी, जिसकी अध्यक्षता पर आचार्य जैनेंद्र कुमार ने की. संचालन मो फहीम अहमद ने किया. बच्चों को भीमराव आंबेडकर की जीवनी में बारे में बताया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >