कांग्रेस कुंदा प्रखंड अध्यक्ष बने पृथ्वी गंझृू

पूर्व जिप सदस्य पृथ्वी गंझू को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया

कुंदा. पूर्व जिप सदस्य पृथ्वी गंझू को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. जिलाध्यक्ष चंद्रदेव गोप ने बुधवार को जिला कार्यालय में पत्र दिया. साथ ही मिठाई खिलाकर बधाई दी. श्री गंझू ने कहा कि पार्टी के आदेशों का पालन पूरी ईमानदारी पूर्वक करूंगा. बूथ स्तर पर कमेटी को मजबूत व सशक्त बनाना प्राथमिकता होगी. कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बनाये जाने पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया मनोज कुमार साहू, संजय भारती, पवन गुप्ता, योगेंद्र भोगता, रंजीत भोगता, नगीना सिंह भोगता समेत अन्य ने पृथ्वी गंझू को बधाई दी है.

जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

हंटरगंज. प्रखंड के डुमरीकला व तरवागड़ा पंचायत सचिवालय में बुधवार को गरीब व असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया. डुमरीकला में मुखिया साधना सिंह व तरवागड़ा में मुखिया चमेली देवी ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. कंबल पाकर लोग खुश दिखे. मुखिया ने कहा कि इन दिनो कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इसे देखते हुए सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया कंबल को जरूरतमंदो के बीच वितरण किया गया. मौके पर समाजसेवी दिलीप दास, समरेश सिंह, पिंटू सिंह, पंसस पूर्वांति देवी, उप मुखिया प्रतिनिधि मो साजिद, कृष्णकांत यादव, पंचायत सचिव आनंद कुमार, सरदार सर्वणजीत सिंह, योगेंद्र पासवान, संतन पासवान, कमलेश दास, पिंटू कुमार, करनजीत सिंह के अलावा कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >