अलविदा जुमा की नमाज में मांगी गयी अमन-चैन की दुआ

नमाज अदा करने बड़ी संख्या में मस्जिदों में लोग पहुंचे

नमाज अदा करने बड़ी संख्या में मस्जिदों में लोग पहुंचे चतरा. शुक्रवार को माह-ए-रमजान की अलविदा जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गयी. काफी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की. साथ ही मुल्क की तरक्की, अमन, चैन, शांति, खुशहाली की दुआ मांगी. जामा मस्जिद में सबसे अधिक लोगों ने अलविदा जुमा की नमाज अदा की. इसके अलावा खानकाह मस्जिद, मस्जिद-ए-नमरा, मस्जिद-ए-अख्लाश, मस्जिद-ए-मामूर, मक्का मस्जिद, आयशा मस्जिद, अव्वल मुहल्ला, अंसार नगर, आजाद नगर, महुआ चौक, नगवां मुहल्ला़, मस्जिद-ए-सुल्तान समेत अन्य मुहल्लों में स्थित मस्जिदों में भी अलविदा जुमा की नमाज अदा की गयी. अलविदा को लेकर सुबह से ही लोग तैयारी में जुटे रहे. खासकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया. छोटे-छोटे बच्चों ने नये कपड़े पहनकर मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की. अलविदा जुमा के साथ-साथ रमजान का अंतिम दिन होने के कारण लोगों में ज्यादा उत्साह देखा गया. दूसरे शहरों व प्रदेशों में काम करने वाले लोग ईद मनाने के लिए घर पहुंचे हैं. अलविदा जुमा की नमाज के पूर्व मस्जिद ए मामूर के इमाम मौलाना आफताब ने कहा कि जकात देने वालों का रिश्ता अल्लाह से और मजबूत होता हैं. उन्होंने लोगों को ईद से पूर्व फितरा देने की बात कही. उन्होंने कहा कि हर मुसलमान को जकात व फितरा निकाल कर गरीबों में तकसीम करना चाहिए, ताकि गरीब व असहाय लोग भी खुशी-खुशी ईद का त्योहार मना सकें. जिला मुख्यालय के साथ-साथ प्रखंडों में भी अलविदा की नमाज अदा की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >