मजदूरी करने जा रहे प्रतापपुर के युवक की ट्रेन से गिरने से मौत

आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है, जिसकी वजह से मजदूरी करने के लिए चेन्नई जा रहा था.

प्रतापपुर. प्रखंड मुख्यालय देवी मंडप निवासी 20 वर्षीय रौशन कुमार (पिता समोद प्रसाद) की मौत गुरुवार की शाम ट्रेन से गिरने से हो गयी. उसकी मौत सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया. जानकारी के अनुसार, रौशन के घर की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है, जिसकी वजह से मजदूरी करने के लिए चेन्नई जा रहा था. कुरूक्षेत्र पहुंचते ही वह चलती ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. पुलिस ने शव को पहचान के लिए थाना परिसर में ले आया. इसके बाद आधार कार्ड के माध्यम से मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी गयी. परिजन शव लाने के लिए रवाना हो गये हैं. रौशन घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था. उसकी मां की मौत पहले हो चुकी है. पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन व ग्रामीणों ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >