खालसा पंथ स्थापना पर्व को लेकर निकाली प्रभातफेरी

प्रभातफेरी के दौरान बच्चों द्वारा नगर कीर्तन का गायन किया गया

हंटरगंज. डुमरी स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में सिखों के 10वें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी महाराज द्वारा स्थापित खालसा पंथ के उपलक्ष्य में बैसाखी का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर रविवार से प्रभातफेरी निकाली जा रही है. प्रभातफेरी के दौरान बच्चों द्वारा नगर कीर्तन का गायन किया गया और जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल, वाहेगुरु जी के खालसा वाहेगुरु जी के फतेह जैसे जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा. इस दौरान निशान साहिब का बड़ा और छोटा चोला भी बदला गया. मंगलवार को स्थानीय रागी जत्था द्वारा विशेष दीवान सजाया जायेगा. कार्यक्रम में बच्चों द्वारा कीर्तन दरबार का गायन किया जायेगा तथा गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया जायेगा. पंज प्यारे की उपस्थिति में विशेष दीवान सजाकर खालसा पंथ के महत्व के बारे में श्रद्धालुओं को बताया जायेगा. कार्यक्रम के समापन के बाद गुरु घर में अटूट लंगर की व्यवस्था की गयी है. कार्यक्रम सफल बनाने में प्रधान सरदार कुंदन सिंह, सचिव जसविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष गौतम सिंह, नरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह शमशेर सिंह, चंदन सिंह, मनदीप सिंह, उज्ज्वल सिंह, मंटू सिंह, निक्कू सिंह, सोनू सिंह, सरबजीत सिंह, गोलू सिंह, मनदीप सिंह, राजपाल सिंह, खालसा युवा क्लब, माता साहिबा सोसाइटी व खालसा मेमोरियल क्लब अहम भूमिका निभा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >