सिमरिया: सिमरिया थाना क्षेत्र के कसियाडीह गांव में बुधवार देर रात मुर्गी फार्म का ताला तोड़कर बैटरी, इन्वर्टर और कई एलइडी बल्ब की चोरी हो गयी. फार्म संचालक आदित्य प्रसाद ने बताया कि घटना में करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है.
उन्होंने बताया कि रोज की तरह बुधवार रात फार्म बंद कर घर चले गये थे. गुरुवार सुबह मुर्गियों को दाना-पानी देने पहुंचे, तो फार्म का ताला टूटा मिला और बैटरी, इन्वर्टर व एलइडी बल्ब गायब थे.
आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन चोरी गये सामान का कोई सुराग नहीं मिला. घटना के बाद भुक्तभोगी ने सिमरिया थाना में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
