पुलिस ने अवैध रूप से संचालित शराब की भट्ठियों को किया ध्वस्त
पुलिस ने थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया.
By ANUJ SINGH |
October 9, 2025 8:08 PM
हंटरगंज. पुलिस ने थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया. जबड़ा व कोसमाही गांव में अवैध रूप से संचालित दर्जनों देसी शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया. वहीं 10 क्विंटल जावा महुआ को नष्ट किया गया. पुलिस ने 20 प्लास्टिक के ड्रम को जब्त किया. पुलिस को देख तस्कर फरार हो गये. अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी प्रभात कुमार कर रहे थे. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर बिहार विस चुनाव के मद्देनजर अभियान चलाते हुए शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. छापामारी अभियान में थाना प्रभारी के अलावा एसआइ भोला शाह समेत कई जवान शामिल थे.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
December 9, 2025 10:26 PM
December 9, 2025 10:24 PM
December 9, 2025 10:22 PM
December 9, 2025 10:20 PM
December 9, 2025 10:18 PM
December 9, 2025 10:17 PM
December 9, 2025 10:14 PM
December 9, 2025 3:48 PM
December 8, 2025 8:17 PM
December 8, 2025 8:15 PM
