आम्रपाली कोल परियोजना के पीओ ने लिया प्रभार

उन्होंने निवर्तमान पीओ मो अकरम से प्रभार ग्रहण किया.

टंडवा. आम्रपाली कोल परियोजना के नये पीओ सत्येंद्र सिंह ने प्रभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान पीओ मो अकरम से प्रभार ग्रहण किया. मो अकरम का तबादला एनके एरिया में जीएम ऑपरेशन के रूप में किया गया. उनकी जगह सत्येंद्र सिंह को आम्रपाली का पीओ बनाया गया है. वे इससे पूर्व बीएंडके एरिया में पीओ के पद पर कार्यरत थे, जहां से उनका तबादला करते हुए आम्रपाली पीओ बनाया गया. प्रभार ग्रहण करने के बाद भारतीय मजदूर संघ के वेलफेयर बोर्ड सदस्य मुकेश साव व आम्रपाली मजदूर संघ के रमेश वर्मा के नेतृत्व में सीसीएल वर्करों व मजदूरों ने नये पीओ का स्वागत अंगवस्त्र व बुके देकर किया.

गांगपुर में आंगनबाड़ी केंद्र का उदघाटन

गिद्धौर. प्रखंड के गांगपुर में मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र का उदघाटन किया गया. उदघाटन सीडीपीओ अर्चना सिंह, सुपरवाइजर अनिता कुमारी, संवेदक राजेश कुमार साव ने संयुक्त रूप से किया. केंद्र का निर्माण एनआरइपी विभाग द्वारा 11 लाख की लागत से किया गया है. केंद्र बनने से छोटे-छोटे बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी. मौके पर सेविका, सहायिका व ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >