चतरा. नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी यमुना प्रसाद उर्फ मंदूर साव ने रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रो में जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों से समर्थन मांगा. उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के लोगो से प्यार मिल रहा है. मौका मिला तो शहर का समुचित विकास करेंगे. बोर्ड की बैठक कर सबसे पहले होल्डिंग टैक्स को कम किया जायेगा. शहर के सभी वार्डो में सड़क, नाली बनाया जायेगा. अधिक से अधिक गरीब लोगों को पीएम आवास का लाभ दिलायेंगे, ताकि सभी गरीबों का पक्का मकान हो. उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. मौके पर रोहित कुमार, श्यामदेव साव, मदन साव, मंटू साव, लक्ष्मण साहू समेत कई शामिल थे.
जरूरतमंदों को पीएम आवास का लाभ दिलायेंगे

जरूरतमंदों को पीएम आवास का लाभ दिलायेंगे
Copied link
जरूरतमंदों को पीएम आवास का लाभ दिलायेंगे