चतरा. जिले के पेट्रोल पंपो में डिब्बा में डीजल व पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है, जिससे लोगों का आवश्यक कार्य बाधित हो रहा है. किसान, व्यवसायी समेत अन्य डिब्बा में तेल लेने के लिए पेट्रोल पंप पहुंच रहे हैं, लेकिन नोजेल मैन द्वारा डिब्बा में तेल नहीं देने की बात कहे जाने पर मायूस होकर लौट जा रहे हैं. ऐसे लोगों ने जिला प्रशासन से आवश्यक काम के लिए डिब्बा में तेल देने की व्यवस्था कराने की मांग की. डिब्बा में तेल नहीं मिलने से किसान अपने खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं. वहीं व्यवसायी लघु व कुटीर उद्योग का संचालन नहीं कर पा रहे हैं. किसान व व्यवसायियों ने कहा कि पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा उपायुक्त के निर्देश का हवाला देकर डिब्बा में तेल नहीं दिया जा रहा है, जिससे मोटर, जेनरेटर समेत अन्य उपकरणों में तेल नहीं डाल पा रहे है.
पेट्रोल पंपों में डिब्बा में तेल नहीं देने से लोग परेशान
डिब्बा में तेल नहीं देने की बात कहे जाने पर मायूस होकर लौट जा रहे हैं.
