चतरा शहर के लोगों नहीं मिल पा रहा है जाम से निजात

हर रोज मेन रोड, केसरी चौक व गुदरी बाजार रोड में जाम सी स्थिति बनी रहती है

चतरा. शहर के लोगों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है. हर रोज मेन रोड, केसरी चौक व गुदरी बाजार रोड में जाम सी स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सबसे अधिक परेशानी उस वक्त होती है, जब कोई बस या बड़ा वाहन मेन रोड से गुजरता है. साथ ही दुकानों के बाहर बेतरतीब ढंग से बाइक व अन्य वाहन लगे रहने से भी जाम की स्थिति उत्पन्न होती है. जाम से आम लोगों के साथ-साथ दुकानदार भी परेशान है. एसडीओ ने पूर्व में बसों को सड़क पर खड़ा कर सवारी नहीं लेने का निर्देश दिया था, इसके बाद भी बस को सड़क पर खड़ा किया जाता है. मेन रोड व गुदरी बाजार में ट्रैफिक पुलिस नहीं रहने से भी जाम से लोगों को परेशानी होती है. हालांकि शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बाइपास सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >