सिमरिया. प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र के तीन पंचायत के लोग एक माह से बिजली की आंख मिचौली से परेशान है. इचाक, पीरी व चोपे पंचायत के लोग भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान है. कभी कभार बिजली आती है तो लो0 वॉल्टेज में रहता है. जिसके कारण घरों में रखा, पंखा, फ्रिज, कूलर नही चल पा रहा है. लोग खेतो की सिंचाई नही कर पा रहे. मुखिया उमेश राम, सुरेश कुमार, संजय भोगता, सिकेन्द्र कुमार, टुनु सिंह, छतरु सिंह, नितेश यादव, प्रभात सिंह, विजय कुमार वर्मा, टीपू कुमार, मंजीत साहू, दिनेश महतो, जुगेश्वर प्रसाद, मो इरशाद ने बताया कि बिजली की आंख मिचौली व लो वोल्टेज से परेशान है. कभी कभार बिजली रहती है तो वह लो वोल्टेज में इससे कोई काम नही हो पाता है. बिजली के अभाव में भीषण गर्मी में रहना मुश्किल हो गया है. लोगों ने बिजली विभाग से नियमित बिजली बहाल करने की मांग की है. बिजली में सुधार नहीं होने पर सड़क पर उतर आंदोलन किया जायेगा. रुद्र चंडी महायज्ञ को लेकर किया गया ध्वजारोहण जोरी. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध काली मंदिर परिसर में नौ दिवसीय रुद्रचंडी महायज्ञ सह नवनिर्मित शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को ध्वजारोहण किया गया. ध्वजारोहण में जोरी कला, सलैया, करैलीबार, करमा व पैनी कला पंचायत से काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इस दौरान यज्ञाचार्य स्वामी श्री श्याम शरण जी महाराज के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर काली मंदिर से यज्ञध्वज उठाया गया, जो संपूर्ण जोरी बाजार होते हुए बानसिंह स्थित देवी मंडप पहुंचा. पुनः उसी रास्ते वापस आकर काली मंदिर परिसर में यज्ञ ध्वज को पवित्र मंत्रोच्चारण कर अधिष्ठापित किया गया. कार्यक्रम में यजमान की भूमिका में जयप्रकाश केसरी, पीयूष राव, गोपाल सिंह, कालिंदी प्रसाद गुप्ता, कृष्णा पासवान तथा भोला यादव रहे. मुख्य अतिथि विधायक जनार्दन पासवान व जिप अध्यक्षा ममता कुमारी शामिल हुई. विधायक ने कहा कि व्यवहारिक जीवन में यज्ञ आत्मा की शुद्धि व ब्रह्मज्ञान की दिशा में एक सशक्त मार्गदर्शक की भूमिका में होता है. नौ दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ 21 मई से होगा.
बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान
प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र के तीन पंचायत के लोग एक माह से बिजली की आंख मिचौली से परेशान है.
