सड़क किनारे फ्लाई ऐश गिराने से लोग परेशान

राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है.

सिमरिया. सिमरिया-चतरा रोड स्थित देल्हो घाटी के पास सड़क किनारे भारी मात्रा में फ्लाई ऐश गिरा हुआ. वाहन चालकों ने जहां-तहां फ्लाई ऐश गिराकर छोड़ दिया है. लगभग 20 हाइवा फ्लाई ऐश सड़क किनारे गिरा हुआ है, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है. सिमरिया, चतरा, देल्हो आदि गांव आने जाने वाले लोगों को इसके धूल कण उड़ने से दिक्कत हो रही है. इस सड़क से हर रोज काफी संख्या में लोगों का प्रखंड व जिला मुख्यालय आना-जाना होता है. लोगों ने प्रशासन से फ्लाई ऐश की ढुलाई करने वाले ट्रांसपोर्टर व वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

अधिकार के लिए आंदोलन करने का निर्णय

गिद्धौर. प्रखंड के सूर्य मंदिर परिसर में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. बताया गया कि एससी, एसटी व ओबीसी समाज के लोगों को जागरूक करने को लेकर बैठक बुलायी गयी है. इस दौरान हक अधिकार की लड़ाई के लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने का संकल्प लिया. बैठक की अध्यक्षता दिलीप कुमार साहू ने की. संचालन प्रदीप कुमार मौर्या ने किया. बैठक में पूर्व जिप सदस्य रामलखन दांगी, मनोज वर्मा, निरंजन दांगी, समाजसेवी रंजन कुमार, रामसेवक दांगी समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >