होल्डिंग टैक्स कम होने के इंतजार में लोग नहीं कर रहे है भुगतान

लक्ष्य पूरा नहीं होने से पदाधिकारियों की बढ़ी हैं चिंता

लक्ष्य पूरा नहीं होने से पदाधिकारियों की बढ़ी हैं चिंता चतरा. नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स कम होने के इंतजार में लोग टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं, जिससे होल्डिंग टैक्स का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है. लक्ष्य के अनुरूप टैक्स की वसूली नहीं होने से नगर परिषद के पदाधिकारी व होल्डिंग टैक्स जमा लेने वाली एजेंसी के लोग परेशान हैं. होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए लगातार लोगों को मैसेज भेजा जा रहा है, लेकिन लोग टैक्स में कमी आने के इंतजार में जमा नहीं कर रहे हैं. वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक करोड़ 36 लाख 78 हजार होल्डिंग टैक्स वसूली का लक्ष्य था, लेकिन अब तक एक करोड़ 15 लाख 39 हजार रुपये लक्ष्य की प्राप्ति हुई है, जो लक्ष्य का 81 प्रतिशत है. लक्ष्य पूरा नहीं होने से नगर परिषद के पदाधिकारियों की चिंता बढ़ गयी है. बताया कि समय पर लक्ष्य पूरा नहीं हुआ, तो नगर परिषद को वित्त आयोग के तहत मिलने वाली राशि नहीं मिल पायेगी, जिससे नगर का विकास कार्य प्रभावित होगा. इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई ने कहा कि होल्डिंग टैक्स कम करने के लिए मुख्यमंत्री से जल्द ही मुलाकात करेंगे. सिटी मैनेजर ने कहा : नगर परिषद के सिटी मैनेजर रोहित डेविड गुड़िया ने कहा कि लोगों से टैक्स जमा करने के लिए लगातार अपील की जा रही है. माइक से प्रचार कर लोगों को टैक्स जमा करने के लिए कहा जा रहा है, इसके बाद भी लोग टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं. उन्होंने अविलंब बकाया टैक्स जमा करने को कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >