चतरा के सेफजोन अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

इटखोरी के सेफजोन अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. पुलिस ने डॉक्टर और संचालक को हिरासत में लिया है.

इटखोरी से विजय शर्मा की रिपोर्ट

इटखोरी : चतरा जिले के इटखोरी स्थित सेफजोन अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह परोका गांव निवासी अशोक रविदास (52) की मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अस्पताल संचालक मोहम्मद रियाज, उनके पुत्र मोहम्मद शाहबाक, डॉक्टर कुदुस और एक एनएम को हिरासत में लिया है। घटना मंगलवार सुबह करीब आठ बजे की है.

देर रात गले और छाती में जलन की शिकायत पर कराया था भर्ती

मृतक की पत्नी फोटो देवी और भाई उदय रविदास ने बताया कि अशोक को सोमवार देर रात करीब 12 बजे गला और छाती में जलन की शिकायत के बाद सेफजोन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिजनों के अनुसार, इलाज के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. उन्होंने डॉक्टर से मरीज को दूसरे अस्पताल में रेफर करने का आग्रह किया, लेकिन डॉक्टर ने स्थिति ठीक होने की बात कहते हुए इलाज जारी रखा.

ये भी पढ़ें: झारखंड HC ने मॉरीशस के SSR मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन के खिलाफ केस किया रद्द, कहा- आरोपों से संज्ञेय अपराध नहीं बनता

इंजेक्शन देने के बाद मौत का परिजनों ने लगाया आरोप

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की सलाह पर एनएम ने अशोक को इंजेक्शन दिया. इंजेक्शन देने के तुरंत बाद उसकी मौत हो गयी. इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गये और अस्पताल में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी.

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर संभाली स्थिति

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सविता सिंह और थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे. अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद भीड़ को शांत कराया गया. इसके बाद अस्पताल के एक कमरे में मौजूद डॉक्टर, संचालक, उनके पुत्र और एनएम को पुलिस सुरक्षा के बीच थाने ले जाया गया.

कार्रवाई की मांग पर थाना के बाहर डटे रहे परिजन

समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन थाना के बाहर डटे हुए थे. परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

अस्पताल के बाहर खड़ा भीड़, सीओ, थाना प्रभारी भी. | Prabhat Khabar Network
अस्पताल में हंगामा करते परिजन. | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >