पंचायत सेवक व जनसेवक को पंचायत आवंटित

बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने शुक्रवार को प्रखंड में कार्यरत पंचायत सेवक व जनसेवकों को पंचायत आवंटित किया है.

सिमरिया. बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने शुक्रवार को प्रखंड में कार्यरत पंचायत सेवक व जनसेवकों को पंचायत आवंटित किया है. पंचायत सेवक सुधीर कुमार सिंह को जिरुआ खुर्द व जबड़ा, मिथिलेश कुमार सिंह को डाडी व प्रखंड पंचायती राज का अतिरिक्त प्रभार, अमित कुमार को कसारी व पुंडरा, नेहा कुमारी को एदला, करुणा कुमारी को सबानों व सेरनदाग, जनसेवक शशिकांत उपाध्याय को इचाक, पंचायत सचिव सुरेश साहू को बानासाड़ी व पीरी, जनसेवक रोहित कुमार को हूरनाली व चोपे, जनसेवक पिरमियूश केरकेट्टा को जांगी व पगार, जनसेवक प्रमोद कुमार को बन्हे व बगरा पंचायत दिया गया है. बीडीओ ने सभी को प्रभार का प्रतिवेदन कार्यालय में समर्पित करने को निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >