अलग-अलग दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

सिमरिया-हजारीबाग मार्ग पर पेड़ से टकराया ट्रक, तेतर मोड़ के पास पेड़ से टकरा गयी अनियंत्रित कार

: सिमरिया-हजारीबाग मार्ग पर पेड़ से टकराया ट्रक : तेतर मोड़ के पास पेड़ से टकरा गयी अनियंत्रित कार सिमरिया. एनएच के सिमरिया-हजारीबाग मार्ग पर सोमवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पहली घटना मनातू के पास घटी, जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया, जिससे ट्रक के खलासी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं चालक को हल्की चोट लगी है. मृतक की पहचान भोला कुमार (18) पिता आमोद कुमार के रूप में की गयी, जो बिहार के गया जिला के बूढ़ी पेमार गांव का रहने वाला था. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी शिला ओपी को दी. पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. जानकारी के अनुसार, ट्रक गिरिडीह से कोयला अनलोड कर आम्रपाली जा रहा था. इस दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और पेड़ से जा टकराया. वहीं दूसरी घटना तेतर मोड़ के पास घटी, जहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरायी, जिसमें पति-पत्नी व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों में लातेहार जिला निवासी रविकांत मेहता, उनकी पत्नी शिवानी सुमन व पुत्र ऋषभ मेहता शामिल हैं. तीनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, रविकांत मेहता अपने परिवार के साथ शिला छठ पूजा में जा रहे थे. इस दौरान कार अनियंत्रित हो गयी और पेड़ से जा टकरायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >