धूमधाम से मना एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस

एनटीपीसी के 51वां वर्षगांठ पर उड़ान परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

टंडवा. एनटीपीसी के 51वां वर्षगांठ पर उड़ान परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा व परियोजना प्रमुख आलोक त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में राइजिंग स्टार के विजेता हेमंत वृजवासी ने अपने गीत-संगीत से श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया. परियोजना प्रमुख ने कहा कि एनटीपीसी न केवल हमारे गौरवशाली इतिहास में एक मील का पत्थर है, बल्कि उस दूरदर्शिता, समर्पण व अटूट प्रतिबद्धता के प्रति भी एक सम्मान है. जिसने हमें भारतीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान दिलाया है. 1975 में यूपी के सिंगरौली से एनटीपीसी की स्थापना हुई थी. आज एनटीपीसी के पास तापीय ऊर्जा, गैस ऊर्जा, जल ऊर्जा, पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण से कुल 108 परियोजनाओं की एक निरंतर विस्तारित श्रृंखला उपलब्ध है. एनटीपीसी का लक्ष्य 2032 तक 150 गीगावाट विद्युत उत्पादन प्राप्त करना है. देश का हर चौथे बल्ब एनटीपीसी के ऊर्जा से जल रहा है. भारत के कुल उत्पादन में 25% का योगदान देती है. गौरवशाली यात्रा में नॉर्थ करणपुरा परियोजना का भी अपना महत्वपूर्ण योगदान है. वर्ष 1999 में तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा इस परियोजना की नींव रखी गयी थी. आज इस परियोजना की कुल उत्पादन क्षमता 1980 मेगावाट है. नॉर्थ करनपुरा प्रोजेक्ट भारत का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है जो एसीसी तकनीक का प्रयोग करता है. जिससे पारंपरिक विधि की तुलना में पानी की आवश्यकता 80% तक कम हो जाती है, वितीय वर्ष 2025-26 में सीएसआर के तहत चतरा जिले के विभिन्न स्थानों पर 290 सोलर हाई मास्क लाइट व परियोजना प्रभावित गांवों में 250 सोलर स्ट्रीट लाइट लगायी गयी है. मौके पर सुब्रत कुमार दास परियोजना प्रमुख पकरी बरवाडीह कोल माइंस,के. चंद्रशेखर, परियोजना प्रमुख केरेडारी कोल माइंस,अरुण कुमार सक्सेना, परियोजना प्रमुख, बादम कोल माईन,नवीन गुप्ता,राजीव कुमार सिन्हा, अजय केरहलकर दीपक कुमार दलेई,सनुज कुमार डीसी सीआईएसफ, रमेश सिंह, ज्योत्सना त्रिपाठी अध्यक्षा वसुंधरा लेडीज क्लब, अनिल उरांव थाना प्रभारी समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >