इग्नू में नामांकन 28 तक होगी

चतरा कॉलेज के इग्नू में जनवरी 2026 सत्र के लिए ओपेन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन प्रोग्राम में नामांकन की तिथि बढ़ा कर 28 फरवरी कर दी गयी है.

चतरा. चतरा कॉलेज के इग्नू में जनवरी 2026 सत्र के लिए ओपेन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन प्रोग्राम में नामांकन की तिथि बढ़ा कर 28 फरवरी कर दी गयी है. पहले अंतिम तिथि 15 फरवरी तक निर्धारित था. इग्नू समन्वय डॉ मुकेश कुमार झा ने कहा कि विश्वविद्यालय के द्वारा छात्रों को नामांकन का अंतिम मौका दिया गया है. उन्होंने विद्यार्थियों को इसका लाभ उठाने की बात कही है. विद्यालय को मिली खेल सामग्री सिमरिया. प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय सलगी में बुधवार को बैंक ऑफ इंडिया बगरा शाखा के द्वारा खेल सामग्री दी गयी. जिसमें छात्र-छात्राओं को बल्ला, गेंद, फुटबॉल,कैरम बोर्ड, बैडमिंटन आदि खेल सामग्री शामिल है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि पढ़ाई के साथ छात्र-छात्राओं को शारीरिक, मानसिक विकास के लिए खेलकूद बहुत ही आवश्यक है. मौके पर प्रधानाध्यापक अनिल रजक, सत्येंद्र नारायण, सुनील कुमार, दिलीप कुमार महतो, वसीम अकरम, छोटू राम, राजेश मिंज, किरण कुमारी,सोनिया कुमारी, सुषमा कुमारी, शारदा देवी समेत छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >