लावालौंग. पुलिस ने फरार अभियुक्त रौशन कुमार (पिता रवींद्र प्रसाद) के आतमपुर स्थित घर में मंगलवार को इश्तेहार चिपकाया. उसे अविलंब न्यायालय या थाना में सरेंडर करने की चेतावनी दी गयी है. उसके खिलाफ वर्ष 2025 में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है. वह एक वर्ष से फरार चल रहा है. एएसआई सुधीर कुमार ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है. एक माह के अंदर सरेंडर करने की चेतावनी दी गयी है. ऐसा नहीं करने पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.
जनता दरबार में भूमि विवाद व आवास से जुड़े मामले आये
चतरा. उपायुक्त रवि आनंद ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनी. इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगो ने एक-एक कर उपायुक्त के समक्ष समस्याएं रखी. उपायुक्त ने समस्याओं को संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेज कर अविलंब निष्पादन करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में भूमि विवाद, पेयजल, आवास, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा, दिव्यांग पेंशन, सड़क समेत अन्य मामले आये. कई मामलो का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. मौके पर जनशिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी नीतेश कुमार को प्राप्त सभी आवेदनों को विधिवत पंजीकरण करने का निर्देश दिया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.