युवक का 60 घंटे बाद भी पता नहीं मिला सुराग

दो दिन पहले भारी बारिश के बाद बक्सा नदी में बहे सोनू शर्मा का सुराग 60 घंटे बाद भी नहीं मिला है.

इटखोरी. दो दिन पहले भारी बारिश के बाद बक्सा नदी में बहे सोनू शर्मा का सुराग 60 घंटे बाद भी नहीं मिला है. इससे परिवार व स्थानीय लोग परेशान हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि युवक की तलाश में जिला प्रशासन का रवैया उदासीन है. वे अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट गये हैं. जिला व प्रखंड प्रशासन की ओर से लापता सोनू को खोजने के लिए किसी तरह का प्रयास नहीं किया गया है. शनिवार को चैया के गोताखोरों को बक्सा व मोहाने नदी में लगाया गया. मालूम हो कि दो अक्टूबर को युवक नदी की तेज धार में बह गया था. घटना के दिन से ही उसकी खोजबीन शुरू की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. प्रखंड व जिला प्रशासन के अमानवीय व्यवहार से स्थानीय लोगों में नाराजगी है. इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसी कीर्तिश्री जी ने एनडीआरएफ को टीम उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है, लेकिन एनडीआरएफ ने आने से इंकार कर दिया. एनडीआरएफ ने जमशेदपुर में प्रतिनियुक्त होने की बात कह स्थानीय स्तर पर खोजबीन करने का सुझाव दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >