सिमरिया में नो इंट्री का हो रहा उल्लंघन

धड़ल्ले से हो रहा है कोल वाहनों का परिचालन

: धड़ल्ले से हो रहा है कोल वाहनों का परिचालन सिमरिया. सिमरिया में नो इंट्री का उल्लंघन हो रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. सोमवार की सुबह आठ बजे नो इंट्री के दौरान धड़ल्ले से कोल वाहनों का परिचालन हो रहा था. कई कोल वाहन नो इंट्री में गुजर रहे थे, जिससे सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को काफी परेशानी हुई. चौक क्रॉस करने के लिए सड़क खाली होने का इंतजार करना पड़ा. मालूम हो कि यहां सुबह सात बजे से लेकर शाम सात बजे तक नो इंट्री लगा हुआ है. इसके बाद भी कोल वाहनों द्वारा इसका पालन नहीं किया जा रहा है. पुलिस व प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं किये जाने से कोल वाहनों का परिचालन हो रहा है. मार्च माह में लक्ष्य पूरा करने को लेकर ट्रांसपोर्टर नियम-कानून को ताक पर रख कर कोयला की ढुलाई मनमाना ढंग से कर रहे हैं, जिसके कारण आये दिन दुर्घटना घट रही है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से नो इंट्री के दौरान वाहनों के परिचालन पर रोक व नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक व मालिक पर कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >