कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू

मलकपुर पंचायत के खौराकला में नौ दिवसीय श्री शिव एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ, इस मौके पर कलश यात्रा निकली

इटखोरी. मलकपुर पंचायत के खौराकला में नौ दिवसीय श्री शिव एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ, इस मौके पर कलश यात्रा निकली. जिसमें जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी शामिल हुए. कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं शामिल थी. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर कोनिवा नदी से जल भरकर वापस यज्ञ स्थल पहुंचा. यज्ञ को लेकर अगल बगल गांवों में भी उत्साह है. खौराकला गांव धार्मिक मंत्रोच्चार से गूंज रहा है. वृंदावन से आयी प्रवचनकर्ता राष्ट्रीय सरस प्रवक्ता बाल विदुषी लाडली शरण द्वारा प्रवचन किया जायेगा. कलश यात्रा में टुन्नी सिंह, मृत्युंजय सिंह कौशल सिंह, नगीन सिंह ,मुखिया रीता देवी ,पंचायत समिति सदस्य सुप्रिया कुमारी समेत काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे. सहायक अभियंता ने लोटार डैम का निरीक्षण किया गिद्धौर. लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता बिपुल दुबे बुधवार को गिद्धौर पहुंच कर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राहुल देव से लोटार डैम गहरीकरण कार्य पर चर्चा की. इसके बाद डैम गहरीकरण को लेकर स्थल का निरीक्षण किया. सहायक अभियंता ने डैम गहरीकरण कार्य के साथ-साथ डिवाइजन (स्केप) व आउट लेट कार्य का स्टीमेट बनाने की बात कही. बीडीओ से राजस्व प्रतिवेदन देने की मांग की. इसके बाद राजस्व प्रतिवेदन के साथ स्टीमेट बनाकर रांची भेजने की बात कही. इसके बाद विभाग द्वारा गहरीकरण कार्य का टेंडर किया जायेगा. मौके पर कई कर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >