गिद्धौर. बरटा गांव स्थित देवी मंडप में नौ दिनों से चल रहे श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ रविवार को हवन पूजन व भंडारे के साथ संपन्न हो गया. देवी मंडप में कथावाचक के रूप में विदुषी राधा तिवारी मौजूद रहे. इसके पूर्व शनिवार की शाम सांसद कालीचरण सिंह महायज्ञ में शामिल हुए, जहां यज्ञ समिति ने उन्हें अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. सांसद ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर आरती में भाग लिया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में महायज्ञ होने से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब जाता है. ऐसे धार्मिक आयोजनों से लोगों में आस्था, एकता व सद्भावना का संचार होता है. मौके पर नरेश राम दांगी, आशीष कुमार, महादेव दांगी समेत अन्य उपस्थित थे. महायज्ञ को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष पिंटू यादव, संजय तिवारी, सचिव संदीप दांगी, अनिल तिवारी, बीरेंद्र दांगी, विवेकानंद तिवारी समेत अन्य ने अहम भूमिका निभायी.
नौ दिवसीय महायज्ञ का समापन, सांसद हुए शामिल
सांसद ने कहा कि क्षेत्र में महायज्ञ होने से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब जाता है.
