कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू

गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में 551 श्रद्धालुओं ने भाग लिया

मयूरहंड. बन्हा गांव में नवनिर्मित मंदिर शिव पार्वती व हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शिव-पार्वती व हनुमात प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ बुधवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में 551 श्रद्धालुओं ने भाग लिया. श्रद्धालु पांच किमी की दूरी तय कर एकतारा स्थित उत्तरवाहिनी नदी पहुंचे. यहां विधि-विधान के साथ कलश में जल भरा गया. यहां से सभी पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया. महायज्ञ में गांव के नौ पुजारी लक्ष्मी राणा, ब्रह्मदेव राणा, मकुंद राणा, धनेश्वर ठाकुर, आशीष कुमार, नान्हू राणा, रंजीत राणा, मकुंद राणा, अनिल राणा व यज्ञाचार्य मणिकांत शास्त्री हैं. कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि शिव कुमार सिंह, आजसू केंद्रीय कार्य समिति सदस्य सत्येंद्र प्रसाद भगत, पंचायत समिति सदस्य रामटहल गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष रणधीर सिंह, सुबोध सिंह, परमानंद सिंह समेत कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >