नाजरेथ स्कूल का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत

विद्यालय से 40 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें सभी सफल रहे.

चतरा. नाजरेथ स्कूल का सीबीएसई 10वीं परीक्षा का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. विद्यालय से 40 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें सभी सफल रहे. दुर्गा रानी 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनी. दुर्गा रानी यादव जलेद गांव निवासी धनेश्वर यादव व चिंता देवी की पुत्री है. वहीं अराध्या अदिति 94.6 प्रतिशत के साथ दूसरा, आस्था वर्मा 95.2 प्रतिशत के साथ तीसरा, शौर्य अभिजय 94 प्रतिशत के साथ चौथा, अनुष्का शर्मा 93 प्रतिशत के साथ पांचवां, तेजस राज 92 प्रतिशत के साथ छठा, राजनंदनी कुमारी 89.2 प्रतिशत के साथ सातवां, अथर्व मिश्रा 89 प्रतिशत के साथ आठवां, अफीफा ताबीद 88.8 प्रतिशत के साथ नौवां, सायका परवीन ने 87.8 प्रतिशत के साथ 10वां स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. प्रिंसिपल सिस्टर मुकता ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >