मोरशेरवा अष्टभुजी मंदिर में पहली बार चैती नवरात्र प्रारंभ

कलश स्थापित कर शुरू हुई माता की पूजा-अर्चना

कलश स्थापित कर शुरू हुई माता की पूजा-अर्चनापत्थलगड्डा. प्रखंड के नावाडीह बाजोबार के मोरशेरवा पहाड़ी स्थित अष्टभुजी मंदिर में पहली बार चैत नवरात्र का आयोजन किया जा रहा है. गुरुवार को चैत नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापित कर मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गयी. प्रखंड में पहली बार चैती नवरात्र प्रारंभ होने से श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है. चारों ओर भक्ति गीत गूंज रहे हैं. उमेश पंडित द्वारा पूजा-अर्चना करायी जा रही है. उन्होंने बताया कि इस बार नौ दिन का नवरात्र है. इस बार माता का आगमन डोली पर हुआ है, जो शुभ नहीं है. प्रस्थान गज (हाथी) पर है, जो शुभ है. मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं. इसके अलावा लेंबोईयां मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है. प्रखंड के साथ-साथ दूसरे प्रखंड के लोग भी यहां पहुंच कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं. नवरात्र को सफल बनाने में पूर्व मुखिया मेघन दांगी, उमेश यादव, उदय राणा, रमेश ठाकुर, भुवनेश्वर महतो, मनोज राणा, महादेव राणा, गोवर्धन राणा, सुरेश दांगी, कृष्णा दांगी समेत अन्य लगे हुए हैं.

रामनवमी पूजा समिति का गठन

टंडवा. सराढ़ु सार्वजनिक रामनवमी पूजा समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, सचिव शिवशक्ति सिंह, कोषाध्यक्ष नारायण रजक, उपाध्यक्ष रूपेश राणा, उप सचिव चुनमुन भारती, उप कोषाध्यक्ष विशेश्वर रजक, मीडिया प्रभारी इंद्रजीत कुमार सिंह, मेला प्रभारी संदीप सिंह, कृष्णा कुमार राणा, रवि कुमार राणा, रवि रजक, प्रकाश प्रजापति को बनाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >