सड़क हादसे में सांसद के चचेरे भाई की मौत्

परिजनों ने बताया कि वे बाइक से धमनिया मोड़ जा रहे थे

चतरा. चतरा-इटखोरी मुख्य पथ स्थित धमनिया मोड़ के पास शुक्रवार की दोपहर सीएनजी गैस सिलिंडर लदे वाहन ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया, जिससे बाइक चालक की मौत हो गयी. उनकी पहचान सोनबिगहा गांव निवासी प्रह्लाद सिंह (70) के रूप में की गयी. बताया गया कि प्रह्लाद सिंह बाइक से ऊंटा की ओर जा रहे थे. इस दौरान सीएनजी गैस सिलिंडर लदा वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद वाहन चालक ऊंटा पहुंच कर वाहन खड़ा कर फरार हो गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस के पदाधिकारी पहुंचे और मामले की जानकारी ली. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है. हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने पर सांसद कालीचरण सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक प्रह्लाद सिंह सांसद कालीचरण के चचेरे बड़े भाई थे. परिजनों ने बताया कि हर रोज की तरह अखबार पढ़ने बाइक से धमनिया मोड़ जा रहे थे. इस दौरान वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी. उनका अंतिम संस्कार शाम में गांव के समीप स्थित श्मशान घाट में किया गया.

सड़क दुर्घटना में मजदूर घायल

चतरा शहर के जतराहीबाग में बाइक ने एक मजदूर को चपेट में ले लिया, जिससे मजदूर प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव निवासी देवनंदन प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल पहुुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, मजदूर सड़क पार कर रहा था, इस दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे चपेट में ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >