कॉलेज व भाकपा कार्यालय में मना शहीद दिवस

शहीदों के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प

शहीदों के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प

सिमरिया. सिमरिया डिग्री कॉलेज व भाकपा अंचल कार्यालय में सोमवार को शहीद दिवस मनाया गया. डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य मिथिलेश कुमार व प्रकोष्ठ पदाधिकारी सूचित कुमार सिंह ने भगत सिंह, शिवराम राजगुरु व सुखदेव भगत की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया. प्राचार्य ने वीर शहीदों की जीवनी पर प्रकाश डाला. वहीं भाकपा अंचल कार्यालय में वीर शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया गया. लोगों ने कहा कि वीर शहीदों ने देश की आजादी के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी. ऐसे वीर शहीदों को शत शत नमन करते हैं. मौके पर जिला मंत्री गयानाथ पांडेय, अंचल मंत्री ओमप्रकाश शर्मा, कांग्रेस नेता टिकेश्वर राणा, मुबारक हुसैन व डिग्री कॉलेज में शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की जमीन से मिट्टी उठाव का विरोध

चतरा. पुलिस लाइन-टीकर पथ स्थित काली पहाड़ी के आगे से चतरा बाइपास सड़क का निर्माण किया जा रहा है. जिसमें चंगेर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की जमीन से मिट्टी उठाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है. साथ ही इसकी शिकायत उपायुक्त से की है. ग्रामीण रामस्वरूप दांगी ने बताया कि संवेदक द्वारा पोकलेन मशीन लगा कर मिट्टी का उठाव किया जा रहा है, जिससे खेत में गड्ढा बनता जा रहा है. हर रोज दो हाइवा व कई ट्रैक्टर से मिट्टी की ढुलाई कर बाइपास सड़क में लगायी जा रही है. श्री दांगी ने यहां से मिट्टी उठाव पर रोक लगाने व संवेदक पर कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >