कुजेशर की टीम ने जीती डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता

टूर्नामेंट में झारखंड और बिहार की कई टीमों ने भाग लिया

प्रतापपुर. प्रखंड के गजवा स्थित एपीजे अब्दुल कलाम कॉलेज मैदान में रविवार की रात एक दिवसीय डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. कॉलेज प्रबंधन की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट का उदघाटन गजवा मुखिया पूनम कुमारी, भाजपा नेता सत्येंद्र पासवान, इमामगंज प्रमुख कृष्ण पासवान तथा कॉलेज के संस्थापक मो मोहीउद्दीन ने संयुक्त रूप से किया. टूर्नामेंट में झारखंड और बिहार की कई टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबला कुजेशर और रौशनचक टीम के बीच खेला गया, जिसमें कुजेशर की टीम ने रौशनचक को 12 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम किया. अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया. आर्यन कुमार को मैन ऑफ द मैच तथा राजन कुमार को बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया. अतिथियों ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार किया गया है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि छोटे गांवों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है. कोठी गांव के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शोएब खान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अवधेश कुमार ने किया. टूर्नामेंट को सफल बनाने में ताबिश पठान, सोहेल खान, ताबिश मिर्जा, सुफियान पठान, तारीक अनवर समेत कई लोगों की अहम भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >