चोरों ने छह दुकानों से 11 लाख के गहने व 25 हजार नकद की चोरी

थाना क्षेत्र के झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित गोसाईडीह गांव में सोमवार की रात चोरों ने छह दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया.

23 सीएच 4- लोगो से जानकारी लेते पुलिस पदाधिकारी. हंटरगंज. थाना क्षेत्र के झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित गोसाईडीह गांव में सोमवार की रात चोरों ने छह दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने दुकानों के शटर का ताला तोड़ कर पांच लाख के सोना, छह लाख के चांदी, 25 नकद, 50 हजार के कैमरा सहित कई सामान की चोरी कर ली. जिसमें पप्पू सोनी के पूजा ज्वेलर्स दुकान से पांच लाख के सोना (43 ग्राम), छह लाख के चांदी (तीन किलो) की चोरी कर ली. बजंरगी विश्वकर्मा के चंद्रकांता फोटो स्टेट दुकान से 50 हजार के कैमरा की चोरी कर ली. वहीं भूपेंद्र सिंह के जेनरल स्टोर से चार हजार नकद व कई खाने-पीने का सामान, बबलू कुमार के साक्षी जेनरल स्टोर से चार हजार नकद, सतीश कुमार के गुप्ता हार्डवेयर दुकान से पांच हजार नकद व आलोक शर्मा के काजल वस्त्रालय से 12 हजार नकद, कुछ कपड़े की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 12 चोरों ने दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. कुछ आवाज सुन कर ग्रामीण उठे. ग्रामीणों की सुगबुगाहट सुन चोर फरार हो गये. रात में ही इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. थाना प्रभारी प्रभात कुमार दल बल के साथ गोसाईडीह पहुंचे और मामले की जांच की. साथ ही चोरों की पहचान में जुटी रही. मंगलवार की सुबह फोरेंसिक टीम यहां पहुंच कर दुकानों से चोरों का फिंगर सैंपल लिये. पुलिस लगातार आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. साथ ही चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे है. वहीं एक साथ छह दुकानो में चोरी की घटना से दुकानों में आक्रोश देखा गया. दुकानदारों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार पुलिस की गश्ती नहीं होने से चोरो के हौसले बुलंद है. दुकानदारो ने चोरी की घटनाओं पर अविलंब अंकुश लगाने व चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की. इस संबंध में थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने कहा कि चोरों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. बहुत जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >