इटखोरी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जीवंत झांकी ने मोहा मन

इटखोरी के कृषि फार्म में संकट मोचन सेवा समिति द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया. भक्तिमय प्रवचन और झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया.

इटखोरी से विजय शर्मा की रिपोर्ट

इटखोरी (चतरा). इटखोरी के कृषि फार्म पुराना अखाड़ा परिसर में संकट मोचन सेवा समिति द्वारा भव्य समारोह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया. मौके पर संगीतमय प्रवचन और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की जीवंत झांकी प्रदर्शित की गयी. उपस्थित दर्शकों व श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम की खूब तारीफ की.

जिप उपाध्यक्ष व बीडीओ ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम का उदघाटन जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी व बीडीओ सोमनाथ बंकिरा ने किया. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्तिमय माहौल में कार्यक्रम का आनंद लिया.

रात 12 बजे हुआ भगवान श्रीकृष्ण का जन्म

दर्शक भक्तिमय प्रवचन में खूब झूमे. रात बारह बजते ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

समिति के सदस्यों ने निभायी अहम भूमिका

कार्यक्रम को सफल आयोजित करने में देवकुमार सिंह, लखन राम, इंद्रदेव केसरी, सुधीर राय, भगीरथ गुप्ता, टूली सिंह, दीपू सिंह, सूरज सोनी समेत समिति के सभी सदस्यों का योगदान रहा.

ये भी पढ़ें: दखल-दिहानी के दौरान पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का मामला, रीना देवी समेत 8-10 अज्ञात पर केस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय कुमार

विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. पिछले 22 वर्षों से लगातार प्रभात खबर से जुड़ा हूं. शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर सिर्फ ग्राउंड रिपोर्टिंग ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और जनहित की आवाज बनने का काम किया. बिजली, नगर निगम व कृषि से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति सामने लाकर नीति निर्माण में योगदान दिया. पत्रकारिता की पढ़ाई महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >