भ्रष्टाचार के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू

मजदूर दिवस पर एकजुटता का आह्वान

: मजदूर दिवस पर एकजुटता का आह्वान चतरा. सदर प्रखंड के सामने दिशोम गुरु शिबू सोरेन कर प्रतिमा के समक्ष शुक्रवार को 87 वर्षीय आंदोलनकारी लक्ष्मीकांत शुक्ला का अनिश्चितकालीन धरना शुरू हुआ. धरना जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार, अत्याचार, अन्याय, शोषण व अफसरशाही के खिलाफ दिया जा रहा है. शनिवार को दूसरे दिन भी धरना पर बैठे रहे. श्री शुक्ला ने कहा जब तक भ्रष्टाचार व अफसरशाही पर अंकुश नहीं लगेगा, तब तक धरना जारी रहेगा. धरना पर बैठने के पूर्व नीलांबर-पीतांबर प्रांगण में जन संघर्ष, गांव गणराज्य व आंबेडकर राष्ट्रीय महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में मजदूर दिवस मनाया गया. मौके पर लक्ष्मीकांत शुक्ला ने मजदूर दिवस के इतिहास व उसके महत्व पर प्रकाश डाला. राजू दास ने संविधान की ताकत और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया. जन संघर्ष मोर्चा के सचिव महेश बांडो, विनय सेंगर ने मेहनतकश मजदूरों से एकजुट होने का आह्वान किया. मौके पर मादी उरांव, सुशील लकड़ा, महेश लकड़ा, प्रयाग यादव, नागेश्वर यादव, कमेश्वर भुईयां, विनोद भुईयां, अनिल तिर्की, रुनिया देवी, करुणा देवी, संजू देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >