: परिवार की खुशहाली के लिए नशा सेवन से दूर रहें गिद्धौर. प्रखंड मुख्यालय के ब्लॉक मोड़ के समीप सुप्रियो वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गुरुवार को नशा मुक्ति केंद्र खोला गया, जिसका उदघाटन जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, मुकेश कुमार, संचालक ऋतिक राणा व सुप्रियो बैराग ने संयुक्त रूप से किया. जिप उपाध्यक्ष ने युवाओं से नशा से दूरी बनाने व मुख्यधारा में जुड़ कर समाज के विकास में योगदान देने की अपील की. संचालक सुप्रियो बैराग ने बताया कि नशा करने से न सिर्फ एक व्यक्ति, बल्कि उसका पूरा परिवार प्रभावित हो जाता है. परिवार को बचाना है, तो नशा सेवन से बचें. मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य महादेव दांगी, समाजसेवी निरंजन दांगी, सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार राणा, उपेंद्र दांगी, विजय भारती समेत अन्य उपस्थित थे.
गिद्धौर में नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ
परिवार की खुशहाली के लिए नशा सेवन से दूर रहें
