पुलिस को देखते ही भागने लगे बाइक 3 चोर, पीछा करके 3 को दबोचा

मयूरहंड पुलिस ने चोरी की एक स्प्लेंडर बाइक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. डीएसपी ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी.

मयूरहंड (चतरा): पुलिस ने चोरी की स्प्लेंडर बाइक (एमएच02जीसी4226) के साथ तीन आरोपियों को हजारीबाग जिले के पदमा थाना क्षेत्र स्थित इटखोरी मोड़ से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने बुधवार देर शाम जेल भेज दिया.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक के साथ दो संदिग्ध हजारीबाग रोड होते हुए इटखोरी मोड़ की ओर जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर तत्काल मौके पर भेजा गया. पुलिस को देखते ही संदिग्ध भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया.

ये भी पढ़ें- फर्श पर सो रहे बच्चे को करैत ने डंसा, दो घंटे बाद अस्पताल पहुंचा परिवार

पूछताछ में चोरी की बात स्वीकारी

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की. पुलिस ने चोरी की बाइक भी बरामद कर ली. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इटखोरी थाना क्षेत्र के सहरजाम गांव निवासी शंभु भुईयां के पुत्र सूरज कुमार भुईयां, सुरेंद्र यादव के पुत्र प्रशांत कुमार यादव उर्फ माइकल और साजन कुमार उर्फ सर्जन (20) के रूप में हुई है.

तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को बुधवार देर शाम जेल भेज दिया. छापामारी दल में थाना प्रभारी राहुल दुबे, सहायक अवर निरीक्षक पुनीत कुमार समेत पुलिस बल शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >