अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को किया सील

क्लिनिक सील चिकित्सा प्रभारी व सीओ द्वारा किया गया.

लावालौंग. अवैध रूप से संचालित मुन्ना कुमार के क्लिनिक को शुक्रवार की शाम को सील किया गया. क्लिनिक सील चिकित्सा प्रभारी व सीओ द्वारा किया गया. अवैध रूप से क्लिनिक संचालन करने व महिला का समय से पहले प्रसव कराने से बच्चे की स्थिति नाजुक की शिकायत पर सील किया गया. सीओ सुमित कुमार, चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक करमाली व स्थानीय पुलिस के सहयोग से क्लिनिक को सील किया गया. मालूम हो कि होली के दिन बांदो गांव की एक महिला को प्रसव के लिए क्लिनिक लाया गया. यहां ���मय से पहले महिला का प्रसव कर दिया गया था, जिससे बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई. इससे संबंधित खबर प्रभात खबर में प्रकाशित की गयी थी. चिकित्सा प्रभारी श्री करमाली ने कहा कि शनिवार को सीओ के आदेश पर क्लिनिक को खोल कर जांच की गयी, लेकिन क्लिनिक में कुछ सामान नहीं पाया गया. उन्होंने कहा कि क्लिनिक संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. जांच के दौरान क्लिनिक संचालक फरार था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >