देश की सुरक्षा से खिलवाड़ की, तो मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
ऑपरेशन सिंदूर: भाजपा ने निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा
सिमरिया. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सिमरिया व बगरा मंडल में सोमवार को तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गयी. इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाये गये. यात्रा में भाजपा के जीतन राम मुख्य रूप से शामिल हुए. उन्होंने कहा कि आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. भारत किसी भी हालत में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा. आतंकियों को हर हाल में सबक सिखाया जायेगा. देश की सुरक्षा से खिलवाड़ की गयी, तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या की गयी, इसकी जितनी भी निंदा की जाये, कम होगी. सिमरिया में मंडल अध्यक्ष दयानंद निधि सिंह व बगरा में मंडल अध्यक्ष सूर्यबली प्रसाद के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनामिका देवी, उपेंद्र सिंह, नरेश साहू, महेंद्र सिंह, अमित साहू, अंकित सिंह राजू कुमार, मृत्युंजय सिंह, रंजीत सिंह, भोला सिंह, कृष्णा पांडेय, विजेंद्र भारती, अर्जुन प्रसाद साहू, दशरथ महतो, रवींद्र ठाकुर, बगरा में उमाशंकर सिंह, जयनारायण प्रसाद, रामभजन प्रसाद, प्रभात कुमार, सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे. मयूरहंड. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेनाओं के सम्मान में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली, जिसका शुभारंभ शहीद शक्ति सिंह स्मारक से की गयी. यात्रा में शामिल लोग डाकघर मोड़ पहुंचे. उसके बाद स्वामी विवेकानंद प्लस टू विद्यालय मोड़ पहुंच यात्रा का समापन हुआ. तिरंगा यात्रा में मॉडर्न ऐज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी भी शामिल हुए. विद्यार्थियों के साथ नेताओं ने भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगायें. मौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष महेंद्र नायक, अनिल सिंह, भुवनेश्वर साव, रणधीर सिंह, अनिता देवी शामिल थे.
कुंदा.भाजपाइयों ने सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली, जिसका शुभारंभ आंबेडकर चौक स्थित हनुमान मंदिर से किया गया. यात्रा में शामिल लोगों ने पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण किया. भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे भी लगायें. जिसमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता, युवा मोर्चा के अध्यक्ष घनश्याम यादव, गंदौरी साव, जितेंद्र कुमार शौंडिक, मनोज यादव, दिव्या भोक्ता, रवींद्र कुमार भारती, बिनोद यादव, लवकुश गुप्ता, बिमलेश यादव, रवि कुमार, सीनू यादव शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.